चतरा, अप्रैल 24 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएस हाईस्कूल प्रतापपुर के विद्यार्थियों ने टॉप टेन में जगह बनाई है। जिसमें राहुल कुमार 449 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे और टॉप टेन में जगह बनाई। जबकि बब्लू राज 448 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर, नंदलाल कुमार 442 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार अमरजीत कुमार 438, बिट्टू कुमार 434, विक्रम कुमार गुप्ता 434, पीयूष कुमार 433, जितेंद्र कुमार 432, आदर्श कुमार 430 और प्रशांत कुमार 429 अंक प्राप्त कर दसवें स्थान पर रहे। अन्य विद्यालयों के परीक्षार्थियों ने भी माध्यमिक परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने-अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें- प्रेमचंद हाई स्कूल के शत-प्रतिशत छात्र सफल सफल परीक्षार्थियों को शिक्षकों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.