वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी, हिटी। जनपद में 2025 और 2026 में आए प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित फसलों के पीड़ित 4467 किसानों में 4.67 करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति राशि बांटी गई है। इन किसानों ने अपनी फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित आधारित योजना में बीमा कराया था। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीबीटी के जरिए धनराशि किसानों के खाते में भेजी। विकास भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने किसान गंगा प्रसाद सिंह, देवब्रत सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, बाबा एवं विवेक कुमार सिंह को क्रमश 160726, 149156, 142069, 87899 एवं 70806 रुपये का डेमो चेक दिया। अध्यक्ष ने किसानों से अपील की कि खरीफ में प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शत-प्रतिशत बीमा कराएं। यह भी पढ़ें- 90 किसानों को दिए 4.12 लाख के चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.