446 खाद दुकानों पर छापा, 34 में मिली गड़बड़ी
मधुबनी, अगस्त 28 -- मधुबनी,नसं। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिला कृषि विभाग ने जिले में सघन छापेमारी अभियान चलाया है। जिला कृषि कार्यालय, मधुबनी से मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक अप्रैल से 26 अगस्त तक 446 उर्वरक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गई। जिसमें से 34 प्रतिष्ठानों में गंभीर अनियमितता पाई गई। अप्रैल महीने में विभाग ने सबसे पहले 113 उर्वरक दुकानों की जांच की, लेकिन इस दौरान कोई गड़बड़ी नहीं मिली। मई में अभियान को और तेज किया गया। 41 उर्वरक दुकानों में छापा मारा गया। जिसमें से 2 दुकानों में अनियमितता पायी गयी। दोनों दुकानों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। जून महीने में 23 उर्वरक दुकानों में छापेमारी हुई। जिसमें से 3 दुकानों में गड़बड़ी मिली। एक दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि 2 के ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.