देवरिया, अप्रैल 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। समय-सीमा बीत जाने के बाद भी सभी स्कूल वाहनों का इंटीग्रेटेड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। अभी भी 4 सौ 44 वाहनों का रजिस्ट्रेशन बाकी है। एआरटीओ विभाग इन वाहनों का ब्योरा एकत्रित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने सभी स्कूल वाहनों का यूपी इंटीग्रेटेड व्हीकल पोर्टल पर 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया है। जनपद में 4 हजार 3 सौ 89 स्कूलों के करीब 1456 स्कूल वाहन आरटीओ विभाग में पंजीकृत हैं। 15 अप्रैल रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन था। बीते सप्ताह सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने पोर्टल पर वाहनों के शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन के लिए स्कूल प्रबधंकों के साथ बैठक की थी, लेकिन निर्धारित समय तक 1 हजार 12 स्कूल वाहनों का ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हुआ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.