443 किलो गांजा बरामद करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान
पलामू, अगस्त 31 -- मेदिनीनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू जिला के नौडीहा बाजार के महुरांव में 443 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद मामले में पदाधिकारी एवं जवान को सम्मानित किया जाएगा। पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि 28 अगस्त को पलामू जिला के नौडीहा बाजार के महुरांव में 443 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया था जिसकी बाजार में करीब 2 करोड़ 20 लख रुपए रही होगी। इतनी बड़ी खेप झारखंड में पहली बार पकड़ा गया है। इस उपलब्धि के लिए नौडीहा बाजार थाना प्रभारी सहित दो अन्य पदाधिकारी को पांच-पांच हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र एवं छापेमारी में शामिल जवान एवं हवलदार को ढाई-ढाई हजार रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित गांजा रखने के जुर्म में दो आरोपीयों को ढाई वर्ष की सश्रम कैद उन्होंने बताया कि जल्द ही कार्यक्रम का आयोजन कर ऑपरेशन प्रहार एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.