प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले में बुधवार को ऋण शिविर लगा। एसएलबीसी, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ़ बड़ौदा तथा जिला उद्योग केंद्र की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित शिविर में 4418 लाभार्थियों को 153.22 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया। लाभार्थियों को औपचारिक रूप से स्वीकृति पत्र व चेक अथवा डेमो चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए दया राम यादव, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र साहब शरण रावत, वरिष्ठ प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, जिला समन्वयक बैंक ऑफ़ बड़ौदा, जिला समन्वयक पंजाब नेशनल बैंक विकास पंकज, जिला समन्वय उत्तर प्रदेश ग्रामीण बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक रवि रंजन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.