भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। मालदा मंडल के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे की टीम ने कुल 440 यात्रियों को पकड़ा, जिनसे जुर्माने के रूप में 3 लाख 39 हजार 690 रुपये की राशि वसूल की गई। यह विशेष अभियान भागलपुर-कहलगांव रेलखंड पर केंद्रित रहा। टीम ने विक्रमशिला एक्सप्रेस, पटना-दुमका एक्सप्रेस, अंग एक्सप्रेस, किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस और साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को खंगाला। जांच स्क्वॉड ने ट्रेन संख्या 13032 से भागलपुर से कहलगांव तक और वापसी में ट्रेन संख्या 15658 में यात्रियों की जांच की। ट्रेनों के अलावा भागलपुर स्टेशन पर भी मजिस्ट्रेट की निगरानी में टिकट जांच की गई। अभियान का नेतृत्व मुख्य टिकट निरीक्षक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.