गौरीगंज, अप्रैल 27 -- अमेठी। जिले में सोमवार को भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित किया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने का जूस, जलजीरा और अन्य शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। बाजारों में दोपहर के समय भीड़ काफी कम रही। जबकि शाम ढलने के बाद ही हलचल बढ़ी। गर्म हवाओं के चलते छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बिना अत्यंत...