44.5 डिग्री पर पहुंचा पारा, फिर झुलसाने लगी गर्मी
प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। 15 मई से शुरू हुआ जेठ का महीना झुलसाने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के साथ प्रयागराज का नाम देश के शीर्ष 15 गर्म शहरों में शामिल हो गया है। रविवार मई का सबसे दिन रहा और आने वाले दिनों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक होने का अनुमान है। बहरहाल रविवार को इतनी अधिक गर्मी रही कि कूलर-पंखा तो दूर एसी भी फेल हो गया। घर की छत पर रखी टंकियों के पानी से हाथ-मुंह तक धुलने से लोग बचते दिखे क्योंकि पानी पूरी तरह उबल गया। यह भी पढ़ें- हीट वेव ने बरसाई आग, 24 तक राहत के आसार नहींगर्मी का अहसास वैसे गर्मी का अहसास सुबह से ही होने लगा था। आठ बजते-बजते सूरज के तेवर तल्ख हो गए। भीषण गर्मी के कारण सुबह 11 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा गया जो शाम पांच बजे तक बना रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.