बांदा, अगस्त 8 -- बांदा। संवाददाता आगामी स्वतंत्रता दिवस पर 'अमृत महोत्सव' के तहत आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर व्यापक तैयारियां जारी हैं। अभियान के तहत क्षेत्र के हर घर तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर झंडे तैयार कराए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस राष्ट्रभक्ति से जुड़े कार्य की कमान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी गई है, जिससे उन्हें स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने का एक बड़ा जरिया भी मिला है। इसको लेकर 44 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 1.5 लाख तिरंगे झंडे तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिनके द्वारा बनाए गए तिरंगे झंडे सरकारी विभागों और ग्राम पंचायतों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- आज से शुरू होगा हर घर तिरंगा अभियान एनआरएलएम के डिप्टी कमिश्नर दिवाकर सिंह ने बताया कि सम...