44 स्थानों पर हुई कुर्बानी, 200 गाड़ियों से अवशेषों का निस्तारण
गोरखपुर, मई 29 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर गुरुवार को महानगर में परंपरागत ढंग से 44 स्थानों पर कुर्बानी की गई। कुर्बानी के अवशेष नालियों एवं सड़कों पर फैले इस बात का खास ख्याल रखते हुए तत्काल कुर्बानी स्थल से उनका निस्तारण भी कराया जाता रहा। तकरीबन 200 की संख्या में तिरपाल एवं पालिथीन से ढके वाहनों से कुर्बानी के अवशेष को शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणि उद्यान के पार्क की दीवार के साथ गोरखपुर विकास प्राधिकरण की जमीन में निस्तारित किया गया। हालांकि अवशेष के यहां निस्तारण को लेकर जेमिनी गार्डेनिया सोसाइटी, रेल विहार, प्राणि उद्यान एवं आसपास की कॉलोनियों ने एतराज भी जताया लेकिन निस्तारण नहीं रोक सके। सफाई से लेकर निस्तारण तक 700 से अधिक कर्मचारियों ने सेवाएं दी। कर्मचारी अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था संभालते रहे। कंट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.