44 वाहनों का यातायात पुलिस ने चालान काटा
नवादा, मई 20 -- नवादा पुलिस यातायात नियमों का अनुपालन कराने के लिए लगातार जिले में वाहन जांच का अभियान चला रही है। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रजातंत्र चौक समेत विभिन्न इलाकों में वाहनों की जांच की गयी। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार की मॉनिटरिंग में थानाध्यक्ष विद्याशंकर कुमार के नेतृत्व में इस दौरान कुल 120 दोपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहनों की जांच की गयी। इस क्रम में डिफॉल्टर पाये गये 44 वाहनों का चालान काटा गया। इन पर कुल 77 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। जिसमें नो पार्किंग में 7500, इन्श्योरेंस में 8000, ड्राइविंग लाइसेंस मामले में 5000, नियमों के उल्लंघन में 28000, गलत दिशा में वाहनों का परिचालन मामले में 4000 व बिना नंबर प्लेट के वाहनों के परिचालन में 500 रुपये जुर्माना शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.