पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला एथलेटिक संघ की एक बैठक अध्यक्ष नीलम कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 44 वां जिला स्तरीय वार्षिक दो दिवसीय एथलेटिक प्रतियोगिता 25-26 अप्रैल को स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। अध्यक्ष नीलम कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष सुदूर इलाकों से भी बच्चे भाग ले सकेंगे। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से अनुरोध किया जा रहा है कि प्रखंड स्तर पर सभी स्कूलों को उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित करें I खेल के प्रति बिहार सरकार भी काफी सजग है। बच्चों को बड़ा मंच पर लाने का प्रयास भी प्रखंड स्तर पर किया जा रहा है I उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष करीब 500-600 बच्चों के भाग लेने की संभावना है। जिले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.