मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। तुर्की स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक निर्माण कंपनी के बेस कैंप पर दस वर्ष पहले हुए हमले के आरोपित 44 नक्सलियों के विरुद्ध मुकदमा चलेगा। विधि विभाग की ओर से जारी स्वीकृति पत्र को रेल पुलिस ने शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में दाखिल कर दिया।मुकदमा चलाने की स्वीकृति पत्र दाखिल नहीं किए जाने के कारण विशेष कोर्ट चार्जशीट को संज्ञान नहीं ले रहा था। अब विशेष कोर्ट में चार्जशीट को संज्ञान लेने की बिंदू पर सुनवाई होगी। चार्जशीट के संज्ञान के बाद आरोपितों के विरुद्ध आरोप तय किए जाने की बिंदू पर सुनवाई होगी। आरोप तय होने के बाद आरोपितों के विरुद्ध सेशन-ट्रायल चलाया जाएगा। बेस कैंप पर हमले के आरोप में 26 मार्च 2016 को रेल थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। कहा गया कि लेवी नहीं देने पर हमला किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.