रुद्रपुर, सितम्बर 21 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की ओर से रुद्रपुर सिटी क्लब में सोमवार को दिव्यांग सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों के कृत्रिम अंग तैयार कराने की प्रक्रिया के तहत 44 लोगों के माप लिए गए। परिषद पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिव्यांगजनों की जरूरतों को समझते हुए सेवा कार्य में सहयोग किया। परिषद के सदस्यों ने कहा कि कृत्रिम अंग मिलने से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सहूलियत के साथ आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंदों को सहयोग देकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। परिषद पदाधिकारियों ने शिविर में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार जताया और कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए ऐसे सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दि...