गौरीगंज, अप्रैल 25 -- अमेठी। जिले में गर्मी ने अब प्रचंड रूप धारण कर लिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं दोपहर होते-होते लू के थपेड़ों ने हालात और भी कठिन बना दिए। स्थिति यह रही कि जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकले और जो भी निकले, वह सिर और मुंह को कपड़े या गमछे से ढंककर चलते दिखे। दोपहर के समय बाजारों में आम दिनों की तुलना में काफी सन्नाटा रहा। प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में भीड़भाड़ लगभग न के बराबर रही। जिससे दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ा। कई दुकानों पर ग्राहक न आने से व्यापारी खाली बैठे नजर आए। सड़कें भी अपेक्षाकृत सूनी दिखीं, जिससे यह साफ जाहिर हुआ कि भीषण गर्मी ने लोगों की दिनचर्...