44 डिग्री पारे में दिनभर चलीं गर्म हवाएं, सड़कों पर सन्नाटा
बागपत, मई 25 -- बागपत। सोमवार को नौतपा के पहले ही दिन तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके चलते लोग पूरे दिन गर्मी से बेहाल रहे। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। आसमान से बरसती आग और दिनभर चल रही गर्म हवाओं के कारण दोपहर में मुख्य बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा। गर्मी के रौद्र रूप ने जिले के आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह होते ही सूरज के तेवर तीखे हो जाते हैं और दोपहर होते-होते गर्म थपेड़े लोगों को झुलसाने लगते हैं। स्थिति यह है कि जरूरी काम न होने पर लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इससे छह सड़का, लावेला चौक और मुख्य बाजारों में सन्नाटा देखा जा रहा है। बढ़ते पारे के साथ-साथ अब जिले में रातें भी बेहद गर्म होने लगी हैं। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण रात के समय भी उमस और बेचैनी बनी रहती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.