44 डिग्री पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों से झुलसा तन बदन
कानपुर, मई 18 -- कानपुर देहात,संवाददाता। बीते एक सप्ताह पहले बारिश के साथ गिरे ओले की राहत का असर समाप्त होते ही गर्म हवा के थपेड़ों के साथ असामान से बरस रही आग से जन-जीवन बेहाल बना हुआ है। घरों में ठहरने के बाद भी गर्मी का प्रकोप लोगो का चैन छीन रहा है। निजी कामों से घर के बाहर निकलने वाले लोग हलक तर करने को वॉटर कूलरों व बोतल बंद पानी के साथ पेड़ों की छांव खोजने नजर आते है। गर्मी का सितम पूरे सबाब पर होने के कारण सुबह 11 बजे ही बाजार सेे लेकर हाई-वे तक में संन्नाटा पसरा नजर आता है। जनपद में बीते एक सप्ताह पहले अचानक बदले मौसम के मिजाज से ओले गिरने के साथ हुई बारिश का असर तीन दिन भी नहीं टिक सका। उमस भरी गर्मी का असर दिनों-दिन तेज होता जा रहा है। अधिमास के जेठ की शुरुआत में ही आसमान से बरस रही आग से लोग बेहाल नजर आ रहे है। गर्म हवा के थपेड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.