44 डिग्री पर पहुंचा पारा, हीट वेव से बढ़ी मुश्किल
मथुरा, अप्रैल 26 -- गर्मी की तपिश से हाल-बेहाल होने लगा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंचा तो रात में भी गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दिन में हीट वेव की वजह से मुख्य बाजारों में दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा नजर आया तो स्कूली बच्चों को क्लास रूमों में भी राहत नहीं मिली। स्कूली वाहनों में बच्चे गर्मी में परेशान नजर आए। एसी से भी पर्याप्त कूलिंग नहीं मिली। आईएमडी ने अभी हीट वेव जारी रहने के संकेत दिए हैं। एक-दो दिन बाद रिमझिम बारिश की संभावना है। मई का महीना शुरु भी नहीं हुआ कि सूर्य देव की किरणें प्रचंड रूप धारण करने लगी हैं। यह भी पढ़ें- गर्म हवाओं के थपेड़ों ने झुलसाया, पारा पहुंचा 42 डिग्री के पास शनिवार को सुबह 9 बजे से ही धूप की तपिश ने मुश्किलें खड़ी करनी शुरु कर दीं। खुले आसमान के नीचे एक पल ठहरना भी मुश्किल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.