44 डिग्री पर पहुंचा पारा, लू ने सहारनपुर को झुलसाया
सहारनपुर, मई 20 -- सूरज की आग उगलती किरणों ने बुधवार को सहारनपुर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दिन चढ़ते ही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से शहर सहम गया। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से तपिश इतनी बढ़ गई कि लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। दोपहर के समय हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। तपती सड़कों और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया। गर्मी के कारण शहर की कई सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और बाजारों की रौनक भी फीकी पड़ गई। लू के कहर का असर चौराहों पर भी साफ नजर आया। जहां आमतौर पर दिनभर चहल-पहल रहती है, वहां गर्मी के चलते कदम थमते दिखे। लोगों ने जरूरी कामों को टाल दिया और बाहर निकलने से परहेज किया। भीषण गर्मी का असर यातायात और कारोबार पर भी पड़ा। वाहनों की संख्या में गिरावट आई और बाजारों में ग्राहक कम पहुंचे। कई दुकानों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.