44 डिग्री तापमान पर बरसते आग में झुलसते रहे लोग
चंदौली, मई 25 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। रविवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। दिन में आग की तरह तपती धूप और रात में चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जबकि दोपहर होते-होते गर्मी ने विकराल रूप धारण कर लिया। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक गर्मी अपने चरम पर रही। इस दौरान सड़कें तपती नजर आईं और तेज पछुआ हवाएं लोगों के चेहरे झुलसा रही थीं। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग सिर पर गमछा, तौलिया और छाता लगाकर किसी तरह सफर करते दिखाई दिए। बाइक और साइकिल सवारों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। तेज धूप के कारण राहगीर जगह-जगह पेड़ों और दुकानों की छांव में रुककर राहत पाने का प्रयास करते रहे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.