44 डिग्री तापमान और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में किया कैद
कन्नौज, मई 21 -- कन्नौज। जिले में गुरुवार को भीषण गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी। जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। दोपहर होते-होते हालात और बिगड़ गए। ऐसा महसूस हो रहा था मानो आसमान से आग बरस रही हो। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। भीषण गर्मी का असर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक साफ दिखाई दिया। दोपहर के समय प्रमुख बाजार, सड़कें और चौराहे लगभग खाली नजर आए। आम दिनों में भीड़ से भरे रहने वाले बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार भी ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दिए। तेज धूप के चलते लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। दोपहर के समय शहर की मुख्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही काफी कम रही। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.