44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, सड़कें सूनी
संभल, मई 28 -- नौतपा के तीसरे दिन बुधवार को जिले में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। सुबह से ही आसमान से आग बरसती महसूस हुई और दोपहर तक हालात और विकराल हो गए। तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में बेहद कम आवाजाही नजर आई। जबकि बाजारों में भी चहल-पहल गायब रही। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को भी गर्म हवाओं ने लोगों को राहत नहीं लेने दी। दोपहर के समय शहर की सड़कें तपते तवे जैसी नजर आईं। राहगीर सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर निकलते दिखाई दिए। वहीं हाथों में पानी की बोतलें आम दृश्य बन गईं। गर्मी का असर हर वर्ग पर दिखाई दे रहा है। दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.