लखनऊ, जुलाई 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना कार्यालय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों के रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर 46 सहायक वित्त एवं लेखाधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। लंबे समय से खाली पड़े इन पदों के भरने से विभागीय वित्तीय कार्यों, बजट संचालन, लेखांकन तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ सकेगी। जारी आदेश के अनुसार 44 सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी विभिन्न जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में और दो अधिकारियों की तैनाती राज्य परियोजना कार्यालय में की गई है। इन अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने से वित्तीय अनुमोदन, भुगतान, लेखा परीक्षण तथा विभिन्न योजनाओं के वित्तीय प्रबंधन से जुड़े कार्य अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सकेंगे। वित्त से जुड़े रिक्त पदों के कारण कई जिलो...