चंदौली, फरवरी 28 -- चहनियां। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षा 2026 में सम्पूर्णानन्द संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय प्रभुपुर में शुक्रवार को परीक्षा में कुल 44 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य अजय श्याम त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष में अंग्रेजी विषय में 169 छात्र पंजीकृत थे। 128 उपस्थित रहे और 41 छात्र अनुपस्थित रहे। उत्तर मध्यमा द्वितीय में अंग्रेजी के विषय मे 109 छात्र पंजीकृत थे। 106 छात्र उपस्थित रहे जबकि तीन छात्र अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.