सीतामढ़ी, मई 18 -- परिहार।भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 51वीं बटालियन को सफलता हाथ लगी है। प्रखंड के कन्हवां एसएसबी कंपनी हेडक्वार्टर सिरसिया बीओपी कैंप के जवानों ने भारी मात्रा में चीनी सेब जब्त कर नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। जबकि तस्करी में इस्तेमाल पिकअप तथा अन्य वाहन को जब्त किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के महोत्तरी जिला के गोशाला थाना क्षेत्र के बर्दीबास गाउपालिका अंतर्गत टुटेसर गरहा गांव निवासी खिलबहादुर मिश्रा के पुत्र धर्मराज मिश्रा के रूप में की गई हैं। जानकारी के अनुसार एसएसबी को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के रास्ते नेपाल से भारतीय इलाके में विदेशी सेब की खेप लाई जा रही है। यह भी पढ़ें- 44 क्विंटल चाइनीज सेब के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार, दो वाहन ज...