नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- एक्टर करण सिंह ग्रोवर अपनी दमदार एक्टिंग के साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। करण ने 44 की उम्र में ही फौलादी बॉडी बनाई हुई है और वह फिट रहने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। करण सिंह का कहना है कि अगर आपको फिट रहना है, तो हर दिन मेहनत करनी चाहिए। सिर्फ वर्कआउट ही नहीं करण ने अपना डाइट रूटीन भी अलग बना रखा है। साथ ही वह फिट रहने के लिए 3 आदतें अपनाते हैं, जो हर फिटनेस फ्रीक को अपनानी चाहिए। आइये जानते हैं करण सिंह ग्रोवर का फिटनेस प्लान क्या है।हफ्ते में 6 दिन करते हैं वर्कआउट करण सिंह ग्रोवर हफ्ते में करीब 6 दिन वर्कआउट करते हैं, जिसमें वह कभी नागा नहीं करते। इसमें वेट ट्रेनिंग, लिफ्टिंग, अष्टांग योगा जैसी चीजों को करते हैं। खासतौर पर वह सर्किट ट्रेनिंग पर ध्यान देते हैं, जिससे मसल्स मजबूत होती हैं। इसके अ...