44 करोड़ का नवाघाट पुल बना सफेद हाथी- उक्रांद
विकासनगर, जुलाई 11 -- उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाले भीमावाला-नावघाट पुल के निर्माण को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी का आरोप है कि लगभग 44 करोड़ रुपये की लागत से बना 540 मीटर लंबा पुल आज भी उपयोग में नहीं आ सका है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश की ओर बनने वाली करीब 250 मीटर एप्रोच रोड का निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा है। उक्रांद के विकासनगर शहर कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविन्द तोमर तथा ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ उनियाल ने संयुक्त बयान में कहा कि नवंबर 2021 में पुल का शिलान्यास हुआ था। उत्तराखंड सरकार ने अपने हिस्से का मुआवजा देकर पुल का निर्माण पूरा करा दिया, लेकिन हिमाचल प्रदेश की सीमा में आने वाली संपर्क सड़क का विवाद सुलझाए बिना परियोजना को आगे बढ़ाना सरकारी अदूरदर्शिता का उदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.