धनबाद, मार्च 21 -- झारखंड के धनबाद में ईद को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी कर जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी जोन में बांटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सभी थाना और ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही थाना क्षेत्र में पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। क्विक रिस्पॉन्स टीम भी मौजूद रहेगी। ईद पर 21 मार्च की सुबह 6 बजे से 22 मार्च की सुबह 6 बजे तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। एसडीओ लोकेश बारंगे जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार पुलिस अधिकारी के वरीय प्रभार में रहेंगे।...