मुरादाबाद, जनवरी 31 -- शहर के सत्तर वार्डों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर शनिवार को 44 आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की गई। सभी को मैनाठेर स्थित एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजा गया। नसबंदी और नलबंदी के बाद सभी को तीन से चार दिनों तक डाक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा। इसके बाद वहीं छोड़ा जाएगा जहां से इन्हें पकड़ा गया था। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि आवारा कुत्तों की समस्या से परेशान लोग निगम के कंट्रोल रूम पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...