44वें दिन गांव पहुंचीं अग्निवीर विनोद की अस्थियां, मचा कोहराम
औरैया, सितम्बर 26 -- अरुणाचल प्रदेश की दिबांग घाटी में 14 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में लापता हुए अग्निवीर विनोद यादव की पहचान डीएनए जांच से हुई। शनिवार को सेना के जवान उनकी अस्थियां लेकर पैतृक गांव सराय अमिलिया पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। मां सुनीत देवी, पिता महेंद्र यादव और छोटे भाई अभिषेक यादव का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से विनोद को अंतिम विदाई दी। सेना के जवानों ने विनोद यादव की अस्थियों पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिजनों को बिलखता देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। गांव और आसपास के क्षेत्र से पहुंचे महिला-पुरुषों ने विनोद को नमन किया और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। लगातार हो रही बारिश भी श्रद्धांजलि देने वालों के कदम नहीं रोक सकी。
सैलाब में बह गए थे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.