गोड्डा, जुलाई 26 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। झारखंड राज्य नेटबॉल संघ के तत्वावधान में 44वीं राष्ट्रीय सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन रविवार, 26 जुलाई को गोड्डा के गांधी मैदान में किया जा रहा है। संघ के राज्य सचिव भूपेंद्र नाथ राम ने बताया कि रविवार के संभावित बंद,हड़ताल और यातायात की असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के हित में पूरे राज्य में दो मुख्य चयन केंद्र 1. गांधी मैदान, गोड्डा एवं 2. बेरो, रांची बनाए गए हैं। गोड्डा केंद्र में मुख्य रूप से गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और गिरिडीह आदि के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों के लिए किसी प्रकार की क्षेत्रीय या जिले की सीमा बाध्यता नहीं है। खिलाड़ी अपनी सुविधा अनुसार गोड्डा या बेरो (रांची) में से किसी भी...