पूर्णिया, फरवरी 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले का प्रतिष्ठित खेल आयोजन 44वीं जिला स्तरीय वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता 25 एवं 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता इंदिरा गांधी स्टेडियम में दोनों दिन सुबह 8 बजे से शुरू होगी जिसमें जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। आयोजन की तैयारियों को लेकर संघ की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष नीलम कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं अलोक लोहिया, सचिव एम. एच. रहमान, उप सचिव राखी सिंह सहित वरीय सदस्य अजित कुमार सिंह, सुमित प्रकाश, अब्निश कुमार, असद रजा एवं मुसव्वर अहमद समेत कई खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 एवं अंडर-23 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी ट्रैक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.