मुंगेर, मार्च 29 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। ऐतिहासिक नगरी मुंगेर के बेलन बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण शुक्रवार की शाम शास्त्रीय संगीत की सुरीली तान और घुंघरुओं की झंकार से गुंजायमान हो उठा। अवसर था रामनवमी के पावन पर्व पर आयोजित 44वें अखिल भारतीय संगीत समारोह का। पंडित शुभंकर झा के संयोजन में आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक अनुष्ठान ने पूरी रात श्रोताओं को भक्ति और कला के अनूठे संसार में बांधे रखा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि मुंगेर की महापौर कुमकुम देवी, बनारस से पधारे कलाकार पंडित रविशंकर मिश्र, दीपक सहाय, पंडित शुभंकर झा, मुंगेर के वयोवृद्ध कलाकार गिरींद्र चंद्र पाठक 'पप्पू जी', निर्मल जैन एवं संजय पोद्दार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि मुंगेर की धरती सदैव से कला और संस्कृति की ...