बिजनौर, मार्च 24 -- बिजनौर। जिले में 44,564 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी वैक्सीनेशन की आज से शुरुआत होगी। बुधवार सुबह जिला अस्पताल से जिलाधिकारी जसजीत कौर इसका शुभारंभ करेंगी। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को एचपीवी वैक्सीनेशन को टीकाकरण में शामिल किया गया है। इस क्रम में सीएमओ डा. कौशलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पिछले सप्ताह मंगलवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन भी हो चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा. केपी सिंह ने बताया, कि जिले की आबादी करीब 44,56,377 है। इसका करीब दस प्रतिशत 14 वर्ष की हो चुकी 44,564 हजार किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। अभी इस लक्ष्य के एक चौथाई को पूरा करने के लिए 11140 वैक्सीन प्राप्त हो चुकी है। बुधवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर अभियान का शुभारंभ करेंगी।

हिंदी हिन...