नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच शुक्रवार को मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर उत्तर और पश्चिमी राजस्थान के जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, इस नए सिस्टम के प्रभाव से करीब 5 से अधिक जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। गुरुवार देर रात से ही राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में बादल छाने लगे, जिससे लोगों को तेज गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई।18 शहरों में 40 डिग्री पार पारा हालांकि, बारिश की संभावना के बीच गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का प्रकोप ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.