4343444334
उरई, जून 14 -- कालपी। संवाददाता यमुना नदी पर बने पुराने पुल की मरम्मत कार्य के चलते शनिवार रात करीब 12 बजे से नेशनल हाईवे-27 पर भीषण जाम लग गया। जाम में हजारों वाहन फंस गए और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। रातभर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही और रविवार सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया तब जाकर वाहन सवारों को राहत मिली और रविवार को भी पूरे दिन रेंग रेंग कर वाहनों की आवाजाही हुई।
स्थानीय लोगों की समस्याएँ स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुराने पुल पर मरम्मत कार्य के कारण एक तरफ का आवागमन बंद कर दिया गया था। इससे हाईवे पर दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों ओर करीब 8-10 किलोमीटर तक जाम लग गया। जाम में ट्रक, बसें, कारें और एंबुलेंस तक फंसी रहीं। यात्री भूखे-प्यासे रातभर सड़क पर परेशान होते रहे। गर्मी और उमस से हालात और बिगड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.