43 लीटर विदेशी शराब लदी कार जब्त
मुजफ्फरपुर, जून 11 -- गायघाट। मैठी-पिलखी पथ पर बखरी चौक से बुधवार देर रात पुलिस ने 43 लीटर विदेशी शराब लदी कार जब्त की है। गायघाट थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि हरियाणा नंबर की एक कार से बखरी चौक के रास्ते विदेशी शराब की खेप लाई जा रही है, जिसके बाद घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही कार चालक और शराब तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। कार की तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की करीब 43 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- 43 लीटर विदेशी शराब लदी कार जब्त यह भी पढ़ें- गुरपा में 590 लीटर देसी-विदेशी शराब व चार बाइक जब्त, तस्कर फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.