नवादा, मार्च 23 -- रोह, निज प्रतिनिधि रोह प्रखंड अंतर्गत नजरडीह गांव में विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने के कारण विभाग ने 11 केवीए पोल से ही विद्युत आपूर्ति रोक दी। जिससे पूरा गांव की बिजली गुल हो गई। नतीजा तीन दिन से गांव के लोग बिना बिजली के गुजर बसर कर रहे हैं। कनीय विद्युत अभियंता जीतेंद्र कुमार कुमार ने बताया कि गांव के 176 उपभोक्ताओं पर 43 लाख 46 हजार 125 रुपये राजस्व बकाया है। विभाग से बार-बार नोटिस दिये जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। जेईई ने कहा कि वर्षों से कई उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। समझाने-बुझाने के प्रयास के बाद भी जब भुगतान नहीं हुआ, तब वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पूरे गांव की बिजली काटने की कार्रवाई की गयी। बिजली ...