बलिया, जुलाई 25 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) का आठवां दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को होगा। समारोह में कुल 44 मेधावियों को 45 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इनमें 35 छात्राएं तथा नौ छात्र हैं। 43 मेडल अपनी-अपनी कक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने वालों को दिए जाएंगे, जबकि एक मेधावी नंदिनी वर्मा को अपने विषय के साथ ही पूरे विवि में सर्वोच्च अंक हासिल करने पर चांसलर अवार्ड के रूप में गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इन सबके अलावा पहली बार प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले प्रतिभाशाली को डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल स्मृति स्वर्ण पदक हासिल होगा। इस साल का यह पदक विनीता सिंह को हासिल होगा। विवि परिसर में दीक्षांत समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। दीक्षांत पंडाल का निर्माण अंतिम दौर में है। भवनों की ...