अररिया, फरवरी 15 -- अररिया, संवाददाता बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को डीएम विनोद दुहन और एसपी जितेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक की। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 17 से शुरू हो कर 25 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए दोनों अनुमंडलों में कुल मिला कर 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल मिला का 30 हजार से अधिक परीक्षार्थी इस में शामिल होंगे। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रथम पाली की परीक्षा 09:30 बजे सुबह से 12:45 बजे दोपहर तक और द्वितीय पाली की परीक्षा 02:00 बजे दोपहर से 05:15 बजे शाम तक चलेगी। कुछ विषयों की परीक्षा प्रथम पाली में 12:15 बजे तक और द्वितीय पाली में शाम 04:45 बजे तक होगी। बताया गया कि जिला मुख्यालय में 2...