43 दिन का लक्ष्य, 26 दिन बीते, काम हुआ एक चौथाई
प्रयागराज, जुलाई 1 -- प्रयागराज। शास्त्री पुल पर प्रयागराज से वाराणसी को जाने वाली लेन पर चल रहे मरम्मत कार्य को कराने में पीडब्ल्यूडी को पसीना छूट रहा है। इस लेन की दो किमी लंबी सड़क उखाड़कर एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने और नई सड़क बनाने का कार्य 26 दिनों में सिर्फ एक चौथाई ही कराया जा सका है। ऐसे में पुल की मरम्मत 15 जुलाई की तय समयसीमा में पूरा होना मुश्किल दिख रहा है। वाराणसी को जाने वाली लेन पर तीन जून की रात से मरम्मत कार्य शुरू कराया गया था। इसके लिए यातायात प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड को 43 दिनों का यातायात ब्लॉक दिया है। 15 करोड़ रुपये की लागत से कराए जाने वाले कार्य के अंतर्गत रात आठ से सुबह आठ बजे तक ब्लॉक के दौरान सड़क उखाड़ने का कार्य डेढ़ किमी तक किया जा चुका है। हालांकि दो किमी की लेन पर अब तक 500 मीटर ही सड़क बनाई जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.