43 डिग्री पारे के साथ लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, आज बारिश के आसार
बुलंदशहर, मई 27 -- जिला इन दिनों भीषण गर्मी और तपिश की चपेट में है। मंगलवार को सुबह से ही सूर्य देव के तल्ख तेवरों ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते आसमान से बरसती आग और थपेड़ों जैसी लू के कारण जनजीवन पूरी तरह ठहर सा गया। आलम यह रहा कि दोपहर के समय शहर के मुख्य बाजारों से लेकर हाईवे तक पर सन्नाटा पसरा नजर आया। लोग जरूरी काम होने पर ही पूरी तरह मुंह-सिर ढककर बाहर निकले। मंगलवार को सुबह प्रचंड गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर तक आसमान के साथ सड़कें भी आग उगलती रहीं। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के कारण सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों की हुई। सीधी धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोग लगातार सफर नहीं कर पा रहे थे। सफर के दौरान लोग रास्तों में पेड़ों की छांव तलाश कर रुक-रुक कर आगे बढ़ते देखे गए। दिनभर की तपिश के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.