उन्नाव, अप्रैल 26 -- उन्नाव, संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। तेज धूप व गर्म हवाओं के साथ लू के थपेड़ों से बचाने के लिए लोग दिन में घरों कैद रहे। वहीं जो लोग मजबूरी में बाहर निकल रहे हैं, वह गर्मी की मार झेल रहे हैं।ग्रामीण इलाकों में हालात और भी ज्यादा खराब हैं। यहां बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लंबे समय तक बिजली न आने से लोग उमस और गर्मी से बेहाल हैं। पंखे और कूलर ठप होने से रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- पुरवा हवा से बढ़ी उमस, बिजली कटौती ने किया परेशान गर्मी का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालत यह है कि एक-एक बेड पर दो-दो मरी...