अयोध्या, मई 22 -- अयोध्या, संवाददाता। दिन का तापमान 43 डिग्री पंहुच गया है। आसमान से आग बरसने जैसी तपिश परेशान कर रही है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से बचने के लिए लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, जिससे उनका दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों के कम होने से दिन में बाजारों की रौनक चली गई है। शाम को पांच बजे के बाद से आवागमन सामान्य दिखना शुरू हो रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं को गर्मी से बचाने के लिए राम जन्मभूमि पथ पर रेड कारपेट बिछा दी है। जिससे श्रद्धालुओं के पैर पत्थरों के गर्म होने से न जलें। यह भी पढ़ें- सूरज की तपिश ने बढ़ाई बेचैनी, लू के थपेड़ों से लोग परेशान लेकिन रामपथ धूप से बचाव के लिए कोई प्रबंध नही किया गया है। वर्तमान मौसम में दूसरी बार पारा 43 डिग्री को छुआ है। इससे पहले 24 अप्रैल को भी इतना...