औरैया, अप्रैल 27 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आने वाले दिनों में पारा 45 से 48 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम के इस बदले तेवर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है और जरूरी काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 27 अप्रैल से लेकर 9 मई तक तापमान लगातार 41 से 48 डिग्री के बीच बना रहेगा, जिससे लू चलने की संभावना भी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- लू ने छीनी बाजारों की रौनक, गरीब तबके पर गर्मी की दोहरी मार 3 मई को तापमान 45 डिग्री और 8 मई को 48 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान हो सकता है। वहीं न्यूनतम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.