43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल
गौरीगंज, मई 20 -- अमेठी, संवाददाता। जिले में बुधवार को भीषण गर्मी और तेज लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। गर्मी और लू के चलते लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। बुधवार को दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के चलते राहगीर सिर और चेहरे को ढंककर निकलते नजर आए। सुबह 11 बजे के बाद शाम चार बजे तक बाजारों की रौनक गायब रही। वहीं अघोषित विद्युत कटौती के चलते लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.