औरंगाबाद, मई 21 -- औरंगाबाद जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म पछुआ हवा के कारण पूरे दिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर के समय सड़कें और बाजार लगभग सूने नजर आए। बिना सिर ढंके घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- 43 डिग्री की भीषण तपिश से तपा जिला, गर्म हवाओं से बढ़ी मुश्किलेंगर्मी का असर गर्मी का असर बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों पर अधिक देखा जा रहा है। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में हीट वेव, डिहाइड्रेशन, उल्टी और चक्कर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने जिले में 22 मई तक हीट वेव एवं गर्म रात्रि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल ,तीन दिन राहत के आसार नहींमौसम ...