43 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, पांच जगह नए लगेंगे ट्रान्सफार्मर
देवरिया, जून 14 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने को क्षमता वृद्धि एवं अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की स्वीकृति मिली है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र के 43 स्थानों पर पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, जबकि पांच स्थानों पर नए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे लोगों को लो वोल्टेज तथा बार बार हो रहे फाल्ट से निजात मिलने की उम्मीद है।योजना के अनुसार बभनी बाबू, धुसवां, राउतपार, लाहिलपार खास, पगरा उर्फ परसिया, डुमरी, सिधुवां, शाहपुर बेलवां, बरुआडीह, जुआफर, पड़री झिल्लीपार, एकडंगा समेत कई गांवों में 100 केवीए ट्रांसफार्मर को 250 केवीए में परिवर्तित किया जाएगा। वहीं कई स्थानों पर 25 केवीए से 63 केवीए, 63 केवीए से 100 केवीए तथा नगर क्षेत्र के नूरीगंज बाजार में 250 केवीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.