गाजीपुर, जुलाई 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और चयनित गांवों के समग्र विकास के लिए डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें चयनित 43 गांवों से संबंधित विकास खंडों के ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और सहायक विकास अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य चयनित ग्रामों में आधारभूत सुविधाओं का विकास, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा सभी पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों को योजना के तहत चयनित गांवों की आवश्यकताओं का सूक्ष्म सर्वेक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कर ग्राम विकास योजना (वीडीपी) का प्रस्ताव तैयार किया जाए। जिसे निर्धारित समय सीमा तीन दिन के अंद...